Bahraich - जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में स्थित मुरौवा ग्राम के रहने वाले 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया । घटना का एक वीडियो भी सामने आया है । जिसमें मगरमच्छ मासूम पर।हमला कर रहा है । इस दौरान इसमें बचने का काफी प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबा लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।
मुरौवा ग्राम का रहने वाला 12 साल का मासूम सुनील सिंह अपने चाचा के साथ गुरुवार की दोपहर खेत धान की रोपाई करने गया था । शाम को बगल में स्थित घाघरा नदी के किनारे हाथ मुंह धुलने के लिए गया इसी दौरान एक मगरमच्छ उसे अचानक नदी में खींच ले गया । मौके पर मौजूद ग्रमीणों की ओर से उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन इस दौरान मगरमच्छ के हमले में उसकी मौत हो गई । देर रात करीब दस बजे स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव नदी से बरामद किया ।
मगरमच्छ मासूम का एक पैर व पेट का हिस्सा खा गया । मृतक के माता पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है
वो तीन बहनों में अकेला था । और इलाके में स्थित
माधवपुरवा करेहना विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था पुलिस में शुक्रवार की सुबह उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
Mahasi, Bahraich | Jul 17, 2026