
शादी का झांसा, नकली दुल्हन और 2 लाख की ठगी... आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया पूरा गिरोह!
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में विवाह कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह ने एक युवक को शादी कराने का झांसा देकर ₹2 लाख की ठगी की थी। मामले में पहले नकली दुल्हन को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी धीरज कुर्मी को जिला सागर से दबोच लिया। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम से शादी तय कराता था। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी गई पूरी ₹2 लाख की राशि भी बरामद कर ली।
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरोह की एक महिला सदस्य पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए खुद को दुल्हन की मां बताकर पूरे नाटक का हिस्सा बनती थी। उसे भी जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान, एसडीओपी गुनौर राजीव सिंह भदौरिया तथा थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई। साइबर सेल और पुलिस टीम की सतर्कता से न केवल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ बल्कि पीड़ित की पूरी रकम भी वापस बरामद कर ली गई।
#PannaPolice #AmanGanj #MarriageFraud #FakeBride #FraudGangBusted #BreakingNews #PannaNews #MPPolice #CrimeNews #CyberCell #MadhyaPradesh #ShadiKeNaamParThagi #PoliceAction #HindiNews #ViralNews