सीआईएसएफ ने 20.940 टन अवैध कोयला किया बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप
पिपरवार (चतरा), 25 जुलाई। सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके एवं पिपरवार ने अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.940 टन अवैध कोयला बरामद किया है। यह कोयला पिपरवार पुलिस पिकेट के पीछे सड़क किनारे तस्करी के उद्देश्य से जमा किया गया था। उप कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर कोयला जब्त किया। वेट ब्रिज पर वजन के बाद कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Namkum, Ranchi | Jul 25, 2026