फ्लाईओवर मरम्मत कार्य को लेकर SSP अंकिता शर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
बदायूं, 23 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा द्वारा थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रान्तर्गत संतोष सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के मध्य स्थित फ्लाईओवर पर चल रहे एक्सपेंशन ज्वाइंट्स के मरम्मत कार्य के दृष्टिगत शहर की यातायात व्यवस्था एवं प्रस्तावित रूट डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे। उन्होंने डायवर्जन मार्गों का निरीक्षण कर यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा फ्लाईओवर के आसपास �
Bisauli, Budaun | Jun 23, 2026