सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नंबर एक व दो में सरस्वती शिशु मंदिर जाने वाली पथ में जल जमाव की समस्या से लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी युक्त पानी से आम लोक पूरी तरह से परेशान दिख रहे हैं। कई दुकानदार स्कूल जाने वाले बच्चों को व आम लोगों को काफी दिक्कतों की सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में समाजसेवी संतोष कुमार शोले ने सांसद विधायक नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य विभाग को आवेदन देकर जल निकासी को लेकर मांग किया गया है।