गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल के कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और बदसलूकी हुई। शिकायत सामने आने के बाद कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले 6 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा हुआ था। उस घटना में भी एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने और गाली देने का दावा करने वाला वीडियो चर्चा में रहा था। हालांकि उस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
[Gorakhpur, Khabar, News, Police]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews #UPPolice