
हिसार के सूर्यनगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्#याकां@ड को लेकर खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हिसार के मुख्य राजमार्ग और टोल प्लाजा बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, लोकल रूट खुले रहेंगे।
न्याय समिति की आईजी रविंद्र तोमर के साथ बैठक भी हुई, लेकिन समिति मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में देरी को लेकर संतुष्ट नहीं हुई। समिति ने साफ कहा कि सिर्फ नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा, लिंक रोड खुले रहेंगे।
इस बीच धरना कमेटी के सदस्य सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का रिश्तेदार है और राजनीतिक शह के कारण गिरफ्तारी नहीं हो रही। विधायक देवेंद्र अत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी उनके गांव का रहने वाला है और दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि आरोपी उनका सगा भाई या बेटा होता, तब भी वे उसकी पैरवी नहीं करते।
मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अभी फरार है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। SP सिद्धांत जैन के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। #hisar #haryana #citybignews
Hisar, Hissar | Aug 14, 2026