पचम्बा (गिरिडीह): गिरिडीह-पचम्बा फोर लेन सड़क निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सड़क, नाली और डिवाइडर का अधिकांश कार्य पूरा हो गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों के कारण निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। इसी समस्या के समाधान के लिए एसडीओ धीरेन्द्र कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त अब्दुस समद सहित कई अधिकारियों ने भंडारीडीह, बिशनपुर, नर्मदा मोड़, पचम्बा हाई स्कूल रोड और कल्याणडीह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रुके हुए कार्यों का जायजा लेकर समाधान पर विचार-विमर्श किया। बिशनपुर के लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही, जबकि कल्याणडीह के ग्रामीणों ने कुछ प्रभावशाली लोगों के घर बचाने के लिए सड़क और नाली का मार्ग बदलने का आरोप लगाया। निरीक्षण के बाद इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान की चर्चा तेज हो गई है।
#giridihpachambaforelane #roadconstruction #inspection #giridih