सिरसा में 6.5 लाख की 33800 नशीली गोलियां व कैप्सूल घर से बरामद, मेडिकल संचालक काबू ।
जिले में नशा तस्करों और मेडिकल नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस तथा औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रताप नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर करीब 6.5 लाख रुपये कीमत की 23,510 टेपेंटाडोल की नशीली गोलियां तथा 10,290 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में गांव प्रताप नगर निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र गुरबाज सिंह को काबू किया गया है।
Dabwali, Sirsa | Jul 8, 2026