#विद्युत_कटौती_सूचना..
भरतपुर। शहर के कुछ इलाकों में कल सोमवार, 22 जून को सुबह एक घंटे बिजली कटौती रहेगी। भरतपुर इलैक्ट्रिसिटी सर्विसेज लि० के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RRVPNL) द्वारा 132 केवी जीएसएस में अतिआवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से 9 बजे तक 11 केवी एमईएस, सिटी, वैगन फैक्ट्री एवं कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।