केंद्रीय मंत्री और NDA सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने SC/ST सांसदों को संसद में ज्यादा बोलने का समय देने की मांग उठाई है। मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
मांझी के मुताबिक, 5 अगस्त को उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई NDA सांसदों की बैठक में बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने यह मुद्दा उठाया था। पटेल ने कहा था कि महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के दौरान SC/ST समुदाय से जुड़े सांसदों को अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों को बोलने का मौका मिलता है, लेकिन समय और बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि SC/ST समुदाय से जुड़े मुद्दों को संसद में अधिक मजबूती से रखा जा सके।