पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, समर्थकों ने अस्पताल में बांटे फल व जूस
पांवटा साहिब। पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का जन्मदिवस उनके समर्थकों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर सबसे पहले सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं जूस वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इसके बाद समर्थक मोहब्बत अली समेत सभी युवा पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचे, जहां केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।