विद्यालय में गंदी बातें करते थे मास्टर जी! रोती हुई छात्रा ने खोली पोल, पुलिस ने लिया ऑन-द-स्पॉट एक्शन।
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से आ रही है। गुरु के भेष में छुपे एक शिक्षक की गंदी करतूतों का भांडा तब फूट गया, जब एक बहादुर छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी पोल खोल दी।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना मोतिहारी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी की है। आरोप है कि विद्यालय का एक शिक्षक कक्षा के दौरान नाबालिग छात्राओं के सामने लगातार अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता था। इस घिनौनी हरकत से छात्राएं लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। आखिरकार, उन्होंने साहस जुटाकर इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारुल हक से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखौरा थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई।
खबर फैलते ही स्कूल में आक्रोशित अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इसी बीच मोतिहारी पुलिस की