नगर पालिका ने शुरू किया "हरित मीरजापुर" पौधारोपण महायज्ञ, 500 पौधे लगाए गए
*मीरजापुर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मीरजापुर ने *"हरित मीरजापुर – स्वच्छ मीरजापुर – सुंदर मीरजापुर"* अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान की शुरुआत *तारकेश्वर नाथ मंदिर के पास गंगा घाट* से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष *श्याम सुंदर केसरी* ने पूजन के बाद 500 पौधे रोपित किए। इस दौरान *भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज* भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने कहा - "एक परिवार - एक वृक्ष" लगाकर उसकी देखभाल करें, तभी मीरजापुर को हरित और स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
यह अभियान *12 जुलाई से 31 जुलाई 2026* तक चलेगा। इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा।