
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत हुई बैठक
कलेक्टर ने तैयारी बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 12 जुलाई को भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। लहार आगमन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
कलेक्टर भिण्ड ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के पूर्व आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभाग के जिलाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के गंभीरतापूर्वक निर्वहन के लिए निर्देशित किया। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा कर शासकीय सेवकों को लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। कलेक्टर ने कहा कि विभाग स्तर पर त्वरित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्यवाही की जाए। समय-सीमा में हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़कों का मरम्मत कार्य भी पूर्ण करें। बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित मेडिकल टीम की तैनाती और लोकार्पण और शिलान्यास कार्य के संबंध में भी चर्चा हुई। इसके अलावा हेलीपैड एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सभी जरूरी प्रबंध तथा पार्किंग एवं बेहतर यातायात व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind