कौशल प्रशिक्षण पूरा होते ही 90 दिनों में नौकरी दें
लखनऊ। कौशल विकास का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को 90 दिनों में नौकरी दिलाई जाएगी। प्रशिक्षण देने वाली कंपनियां द्वारा प्लेसमेंट न कराने पर कार्रवाई होगी। एआई आधारित डैशबोर्ड से प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं के प्लेसमेंट की निगरानी होगी। युवाओं के नौकरी करने की सालभर जानकारी भी ली जाएगी।
उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से कौशल प्रशिक्षण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर शिकंजा कसा गया है। कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने के साथ ही युवाओं को पारदर्शी ढंग से प्रशिक्षण व रोजगार मिले।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #VaranasiNews #LucknowNews 👇👇