पांकी राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय से कंप्यूटर चोरी, थाना में प्राथमिकी दर्ज, करवाई कि मांग
पांकी (पलामू): पांकी लोहरसी रोड़ स्थित आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, पांकी के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा पांकी थाना को आवेदन देकर विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा कक्ष से कंप्यूटर उपकरण चोरी होने की सूचना दी गई है।
आवेदन के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की सुबह विद्यालय खुलने पर व्यावसायिक शिक्षा कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर कक्ष से कई कंप्यूटर उपकरण गायब पाए गए। चोरी हुए सामान में 2 डेस्कटॉप, 3 माउस, 3 कीबोर्ड, 4 यूपीएस तथा 1 वाई-फाई डिवाइस (CPU सहित अन्य उपकरण) शामिल बताए गए हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1.14 लाख रुपये बताई गई है।
विद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पांकी पुलिस मामले की संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Panki, Palamu | Jul 8, 2026