
MP में चड्डी चोर का आतंक! 7 दिन में 7 चड्डियां गायब, परेशान युवक ने थाने में लगाई गुहार 🩲😱
लवकुशनगर/छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चोरी का ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लगातार 7 दिनों से रोज चड्डी चोरी हो रही है। परेशान होकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है।
🩲 रोज नहाने जाओ... चड्डी गायब!
शिकायतकर्ता गौरिशंकर कुशवाहा, निवासी ग्राम बगमऊ ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि वह रोज नहाने के बाद अपनी चड्डी घर में रखता है। लेकिन जब सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए वापस घर पहुंचता है तो चड्डी गायब मिलती है।
पहले उसे लगा कि शायद चड्डी हवा में उड़ गई होगी या कोई गलती से ले गया होगा, लेकिन जब लगातार सात दिनों तक यही सिलसिला चलता रहा, तो मामला संदेहास्पद हो गया।
😱 अब तक 7 चड्डियां साफ!
पीड़ित के मुताबिक अब तक कुल 7 चड्डियां चोरी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि वह घर के दरवाजे पर ताला लगाकर जाता है, लेकिन छत पर जाने वाली सीढ़ियों का रास्ता खुला रहता है। पीड़ित को आशंका है कि इसी रास्ते से कोई अज्ञात व्यक्ति घर में प्रवेश कर चड्डियां चोरी कर रहा है।
👮♂️ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
लगातार हो रही चोरी से परेशान गौरिशंकर ने 9 अगस्त 2026 को लवकुशनगर थाने में शिकायत आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
आखिर कौन है ये 'चड्डी चोर'? 🩲🕵️♂️
चड्डियां ही क्यों निशाने पर हैं?
और सात दिनों से पुलिस की नजर से कैसे बच रहा है?
मामले की जांच के बाद ही इस अजीबोगरीब चोरी की असली कहानी सामने