Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

किशोरियों ने साझा किए तकनीकी और सामाजिक बदलाव के अनुभव, 60 को मिला प्रमाण-पत्र हाजीपुर। वैशाली जिले के पासवान चौक स्थित हाजीपुर दरबार होटल में महिला नेतृत्व वाली सामाजिक संस्था IZAD द्वारा संचालित गर्ल्स टेक्नो सेंटर के तत्वावधान में "किशोरियों द्वारा सामाजिक मुद्दों एवं तकनीकी सीख आदान-प्रदान सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 की 60 सफल किशोरियों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था की सचिव अख्तरी वेगम ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक बदलाव की सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा, मोबाइल के सकारात्मक उपयोग, बाल विवाह, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर किशोरियों ने डिजिटल शिक्षा, लैंगिक समानता, नेतृत्व विकास और बाल विवाह उन्मूलन जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर कार्तिक कुमार और प्रोग्राम समन्वयक नुसरत जहाँ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। समारोह के अंत में 60 किशोरियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे। #टैग #Hajipur #Vaishali #GirlsTechnoCentre #IZAD #DigitalLiteracy #WomenEmpowerment #GirlEmpowerment #Leadership #Education #DigitalEducation #SocialChange #ChildMarriageFree #GenderEquality #BiharNews #HajipurNews #VaishaliNews #CertificateDistribution #YouthEmpowerment #YoungIndiaNews #Bihar

Hajipur, Vaishali | Jul 28, 2026