Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

शिवहर में डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार बच्ची की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर शिवहर: जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहां डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक बच्ची की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जांच के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पीड़िता की पहचान गुप्त रखी जाए। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

Tariani Chowk, Sheohar | Jun 11, 2026

MORE NEWS