उत्तर प्रदेश के आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के शाहपुर (नदीम) गांव में भैंस के खेत में घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष 7-8 लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर पहुंचा, जहां मारपीट हुई और फायरिंग करने के आरोप भी लगाए गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फायरिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Agra #Saiya #UttarPradesh #BreakingNews #AgraNews #UPNews