Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

मोतिहारी पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले दस दिनों से बापूधाम रेलवे स्टेशन (मोतिहारी) परिसर में वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल गांव निवासी शंभू राम के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पवन खुद भी नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ था। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी मां की मुलाकात पताही निवासी हरेंद्र राम से हुई थी। हरेंद्र ने उसकी मां को भरोसा दिलाया कि उसके पटना सचिवालय में संपर्क हैं और वह सिपाही की नौकरी लगवा सकता है। इस झांसे में आकर पवन की मां ने उसे घर बुला लिया। इसके बाद पवन अपनी बहन के साथ मुजफ्फरपुर में रहकर तैयारी करने लगा। कुछ समय बाद हरेंद्र राम उसे पटना ले गया, जहां उसकी मुलाकात बासुदेव राम और उसकी पत्नी से कराई गई। यहां उससे सिपाही की नौकरी के लिए चार लाख रुपये की मांग की गई।पवन ने बताया कि उसने एक लाख रुपये फोन के माध्यम से और बाकी नकद राशि देकर कुल चार लाख रुपये का भुगतान किया था। लगभग 15 दिन पहले उसे बताया गया कि उसकी नौकरी लग गई है और उसे मोतिहारी के बापूधाम रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने के लिए भेज दिया गया। इसके बाद वह प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से मोतिहारी आकर ड्यूटी करता और वापस लौट जाता था। पवन का कहना है कि उसे पूरा विश्वास हो गया था कि वह सच में पुलिसकर्मी बन चुका है। पुरे गांव में भी इसकी चर्चा होने लगी थी।

Dhaka, East Champaran | Jul 14, 2026

MORE NEWS

दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में घोड़ासहन प्रखंड में अवैध उर्वरक से लदे पीकअप को पकड़ा गया। पकड़े गये पिकअप की निशानदेही पर चंदनबारा स्थित गाँव में मदनी चैक के समीप मे0 अंश ट्रेडर्स, प्रो0-श्री खलीकुर्रहमान के गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम में नकली डी0ए0पी0, एम0ओ0पी0, उजले रंग का बोरा, स्टिचिंग मशीन, लगभग 20 टन नमक, आॅक्सीजन सेलेंडर सहित अन्य उर्वरक बनाने की सामग्री बरामद किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है उक्त गोदाम में नकली उर्वरक बनाने का कार्य किया जा रहा था। जप्त किये गये उर्वरक की गिनती की जा रही है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, ढ़ाका एवं घोड़सहन थाना की पुलिस बल सहित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिकरहना एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में घोड़ासहन प्रखंड में अवैध उर्वरक से लदे पीकअप को पकड़ा गया। पकड़े गये पिकअप की निशानदेही पर चंदनबारा स्थित गाँव में मदनी चैक के समीप मे0 अंश ट्रेडर्स, प्रो0-श्री खलीकुर्रहमान के गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम में नकली डी0ए0पी0, एम0ओ0पी0, उजले रंग का बोरा, स्टिचिंग मशीन, लगभग 20 टन नमक, आॅक्सीजन सेलेंडर सहित अन्य उर्वरक बनाने की सामग्री बरामद किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है उक्त गोदाम में नकली उर्वरक बनाने का कार्य किया जा रहा था। जप्त किये गये उर्वरक की गिनती की जा रही है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, ढ़ाका एवं घोड़सहन थाना की पुलिस बल सहित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिकरहना एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

Dhaka, East Champaran | Aug 3, 2026

पूर्वी चम्पारण। ढा़का प्रखंड क्षेत्र के जटवलियाँ गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई हैं। लगभग 15 दिनों गांव मे बिजली उर्जा बाधित होने से बिजली उपभोक्ताओं मे विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

पूर्वी चम्पारण। ढा़का प्रखंड क्षेत्र के जटवलियाँ गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई हैं। लगभग 15 दिनों गांव मे बिजली उर्जा बाधित होने से बिजली उपभोक्ताओं मे विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

Dhaka, East Champaran | Jul 29, 2026

पूर्वी चम्पारण। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली जंतरमंतर सहित अन्य स्थानों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग लोगों ने क्या कहा,आईए सुनते हैं।

पूर्वी चम्पारण। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली जंतरमंतर सहित अन्य स्थानों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग लोगों ने क्या कहा,आईए सुनते हैं।

Dhaka, East Champaran | Jul 29, 2026