अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महराजगंज पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुदृढ़ स्वास्थ्य का लिया संकल्प
महराजगंज: आज दिनांक 21.06.2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिस लाइन महराजगंज के प्रांगण में एक भव्य एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया। योग शिविर की शुरुआत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया।