
चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, 7.34 ग्राम स्मैक बरामद
रिपोर्टर अरबाज खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर। रामनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार शिवलालपुर तिराहा स्थित आगे हिल टर्न होटल काशीपुर-रामनगर रोड पर चेकिंग के दौरान काशीपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से दोनों गिर पड़े। तलाशी के दौरान बाइक के वाइजर से एक काली पन्नी में रखी 7.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजय नेगी निवासी गुलरघट्टी तथा आलम निवासी खताड़ी, रामनगर के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे, जिसमें से कुछ स्वयं इस्तेमाल करते थे और बाकी अधिक कीमत पर बेच देते थे।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में कोतवाल सुशील कुमार, एसआई ललित पांडे, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
#Ramnagar #Uttarakhand #Nainital #RamnagarPolice #PoliceAction #DrugFreeUttarakhand #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Kashipur #CourageReports #HindiNews #LatestNews