#महोबा - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे 35.00 करोड़ पौधरोपण के अन्तर्गत जनपद में आज जिला स्तरीय वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन गोरखगिरी पहाड़ी नागदेवता मन्दिर के पास किया गया । जनपद में अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में कुल 7683800 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 05 जून, 2026 को वन विभाग द्वारा 161000 एवं अन्य विभाग द्वारा 541000 कुल 702000 पौधों का रोपण किया गया है। दिनांक 12 जुलाई, 2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ के अवसर पर कुल 6981800 पौधों का रोपण किया जा रहा है । जिसमें वन विभाग द्वारा 3931000 एवं अन्य विभागों द्वारा 3050800 पौधों का रोपण किया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1622109 पौध रोपण, जिसके अन्तर्गत राजस्व विभाग का लक्ष्य 126000 एवं पंचायतीराज विभाग का लक्ष्य 154000 समाहित है।
#mahoba #mahobapost #news #van
Mahoba, Mahoba | Jul 12, 2026