
मारकुंडी घाटी के खाई मे नवविवाहित दम्पती का सड़े- गले शव मिलने से मचा हडकंप, मौत के असल कारणो मे जांच मे जुटी पुलिस।
सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मे रविवार की सुबह उस समय हडकंप मच गया जब मारकुडी घाटी के खाई मे सड़े-गले अवस्था मे दो शव पड़े मिले उसी के कुछ दुर एक टीबीएस न्यू बाइक मिली, सूचना पर स्थानीय एंव राहगीरो की भीड़ उमड पड़ी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता,चौकी प्रभारी गुरमा श्रीप्रकाश मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल कर शव को शिनाख्त कराने की कोशिश मे लग गये। घटना स्थल पर मिली मोटरसाइकिल के आधार पर कुछ ही समय के बाद दोनो शवो की शिनाख्त राहुल यादव(24) पुत्र बुल्लु यादव, उनकी पत्नी इन्द्रावती यादव उर्फ चंदा(20) निवासी बिच्छी, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप मे हुयी। चंदा पुत्री बबुन्दर यादव निवासी बरवाटोला ग्राम पंचायत सलखन थाना चोपन की शादी 6 मई 2026 को राहुल यादव के साथ हुयी थी।वही इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चा बना हुआ मामला सड़क दुर्घटना का है अथवा अन्य किसी कारण से।वही परिजनो का कहना है की दोनो उज्जैन बाबा काल भैरव दर्शन के लिए घर से कह कर निकले थे। किन परिस्थितियों में मारकुंडी घाटी आ गए और दोनो की मौत हो गयी यह एक रहस्य बना हुआ है जिससे पर्दा उठना बाकी है। फिलहाल पुलिस ने गहनता से पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए दोनो शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असल रूप से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।