
10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
टीकमगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालपुर-कारी हल्के में पदस्थ पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े रास्ते के प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले पटवारी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका था।
फरियादी पोंटू आदिवासी की शिकायत पर सागर लोकायुक्त टीम ने जांच के बाद जाल बिछाया और ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन में रिश्वत लेते समय आरोपी को धर दबोचा। रासायनिक परीक्षण में भी रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो उसकी शिकायत तत्काल करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
📍 स्थान: टीकमगढ़, मध्य प्रदेश
🎥 रिपोर्ट: Bundeli 24 Express
#Tikamgarh #Patwari #Lokayukta #BriberyCase #Corruption #MadhyaPradesh #BreakingNews #Bundeli24Express #रिश्वतखोरी #लोकायुक्त #पटवारी #टीकमगढ़ #MPNews #LatestNews
H Rajan Paigakhera Bundeli24Express