#हरनौत - नालंदा जिले के हरनौत में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासी परेशान हैं। पिछले दो महीने में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। अब पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नियामतपुर निवासी जितु बिंद का बेटा कुंदन राज और सबनहुआडीह निवासी दिलीप पासवान का बेटा गोलू कुमार शामिल हैं। वहीं, दो आरोपी नाबालिग हैं, जिनमें एक नियामतपुर और दूसरा माधोपुर सबनहुआ का बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
#Harnaut #Nalanda #Chori #PoliceAction #CrimeNews #Bihar #NalandaNews