Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने हजारों समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मगहर स्थित गुरुद्वारा परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास जीतने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। Ramapati Ram Tripathi Pankaj Chaudhary Ankur Raj Tiwari BJP Uttar Pradesh

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने हजारों समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मगहर स्थित गुरुद्वारा परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास जीतने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। Ramapati Ram Tripathi Pankaj Chaudhary Ankur Raj Tiwari BJP Uttar Pradesh - Ghanghata News