दातागंज पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी जहरखुरान सन्नी सैनी घायल हो गया, जबकि एक कांस्टेबल भी जख्मी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी कार लेकर भागने लगा, जिसके बाद घेराबंदी की गई। भागने के प्रयास में कार गड्ढे में गिर गई और हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से तमंचा, कारतूस, नकदी और एस-क्रॉस कार बरामद की गई है, जबकि उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
#badaun