
प्रेस विज्ञप्ति
दतिया पुलिस
*माता रतनगढ़ मेले में दतिया पुलिस ने संवेदशीलता से कार्यवाही करते हुए, बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलाया और गुम मोबाइल भी लौटाया*
माता रतनगढ़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए सोमवार को मेले में अपने परिजनों से बिछड़े 05 वर्षिय बालक को उसके परिजनों से मिलाया, वहीं एक गुम हुआ मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंपा।
मेले में नाबालिक बालक भीड़ में अपने माता-पिता, जिला शिवपुरी निवासी से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कुछ ही समय में बालक को सकुशल खोजकर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने दतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसी दौरान मेले में टेक्नो स्पार्क कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल पुलिस कर्मी को मिला। पुलिस टीम ने मोबाइल के वास्तविक स्वामी ध्रुव बघेल निवासी नरवर, जिला शिवपुरी को मोबाइल सुरक्षित सौंपा।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अतरेटा उप निरी. नरेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी माता रतनगढ़ उप निरी. ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सीताशरण एवं आरक्षक शुभांशु की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के लिए सदैव तत्पर है