पटना जिले के बिहटा, आनंदपुर स्थित बिहार अग्निशमन प्रशिक्षण अकादमी में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें सचिवालय से जुड़े विभिन्न भवनों में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अग्नि दुर्घटना के दौरान बचाव के उपायों और आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुई। बिहार अग्नि प्रशिक्षण अकादमी, बिहटा के प्राचार्य मोहम्मद एहतेराम अली ने बताया कि सचिवालय से संबद्ध विभिन्न भवनों में कार्यरत प्रतिनिधि पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण तीन सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। पहला सत्र 17 और 18 अगस्त, दूसरा 20 और 21 अगस्त तथा तीसरा सत्र 24 और 25 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित थ्योरी के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में अग्नि दुर्घटना की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना है। प्रशिक्षण का संचालन केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, आनंदपुर, बिहटा के समादेशक सह अग्निशमन पदाधिकारी महेंद्र कुमार बसन्त्री (भा.पु.से.) ने किया। मौके पर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे। #bihtapatna #TrainingInauguration #BiharFire #ServicesAcademy