
"A.K. Fight Club की बेल्ट सेरेमनी में 45 खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र"
रविवार दिनांक 19 जुलाई को 2026 को ए. के. फाइट क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार के तत्वधान में कराटे बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन विस्थापित कॉलोनी में स्थित ए . के.फाइट क्लब में किया गया।।जिसमे यैलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के खिलाडिय़ों ने भिन्न भिन्न तकनीकों का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी अपनी प्रतिभा के आधार पर बैल्ट परिक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजपाल खरोला जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री राजपाल खरोला जी ने खिलाड़ियों के अभ्यास को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से A.K. Fight Club को एक पंचिंग बैग भेंट किया। क्लब परिवार ने उनके इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में
येलो बेल्ट: अथर्व तायल, किंशु, देवांशी, भाव्या सिंह, अभिषेक सिंह, अभिज्ञान, अद्विक, अलीशा, अमोघ, देविशी, श्रीष्टि, शाश्वत, आरव राणा, जीनल श्रेया, आरव राणा, श्रीश भट, अभिलाषा शर्मा, अरिंजय राणा, यशवी राजपुरोहित, ध्रुविका, चैतन्य, तेजस्वी एवं अद्विका।
ब्लू बेल्ट: अभिराज बिश्नोई, भाविका सिंह, मानिक बलियान, मनन राणा, नेहान नुफैल, रियान गुप्ता, रुद्र भारती, शाम्भवी भंडारी, सम्युक्ता, स्कंध बडोनी एवं अन्वी गौनियाल।
ऑरेंज बेल्ट: अद्विक गुप्ता, आयान बंसल, वंश शर्मा, वैदेही जांगिड़ एवं शानवी सिंह।
पर्पल बेल्ट: आराध्या रावत।
ब्राउन बेल्ट (तृतीय): अंशिका मल्लाह एवं रुद्राक्ष शर्मा।
ब्राउन बेल्ट (द्वितीय ): सौम्या वर्मा।
ब्राउन बेल्ट (प्रथम ): देवर्ष बिष्ट एवं शिवांश गुप्ता।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा A.K. Fight Club द्वारा खेल एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
वही मंच संचालक के रूप में ऋषिकेश के प्रसिद्ध डांस इंस्ट्रक्टर राजा रॉक ने पूरे कार्यक्रम की समा बांधते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।