#रामनगर के #रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर अस्पताल में तत्काल सुधार की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने CMS को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। इसके साथ ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है और ICU व वेंटिलेटर निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे गंभीर मरीजों को हल्द्वानी या अन्य जिलों में रेफर करना पड़ रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा ने कहा कि उन्हें अस्पताल का कार्यभार संभाले अभी एक सप्ताह ही हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital