पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा एक बस और लॉरी की टक्कर के कारण हुआ। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
#jalpaiguri #westbengal #roadaccident #SuvenduAdhikari #breakingnews #latestnews
{jalpaiguri accident, west bengal, road accident, jalpaiguri}