बीडीओ कुमार विमलादित्य की हुई विदाई उपस्थित लोग हुए भावुक विदाई समारोह का किया गया आयोजन
सुरसंड प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीडिओ कुमार विमलदित्य की ट्रांसफर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार उर्फ गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुरसंड बी डी ओ कुमार विमलदित्य के ट्रांसफ़र होने पर आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यकुशलता की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख ने उन्हें माला पहनाकर शाल पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर होने के बाद भी सरकारी कर्मियों को सक्रियता के साथ समाज के उन्मुखीकरण पर ध्यान देते हुए समय का उपयोग करना चाहिए। इस कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रतिनिधि किसन कुमार ठाकुर, वकील केशव कुमार,पंचायत सचिव संधीर कुमार, पंचायत समिति लक्ष्मण कुमार, पंचायत समिति सदस्य शीला कांत झा, वार्ड महासंघ के जिला अध्यक्ष सह उप मुखिया मोहम्मद अब्बास के अलावे अन्य कर्मी रहे उपस्थित।