अनुष्का का जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के लिए हुआ चयन
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी की 11वीं कक्षा में अध्ययनरत साइंस विषय की छात्रा अनुष्का का जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के लिए लिए चयन हुआ है। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि वह एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी छात्रा है। अनुष्का पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और भाषण प्रतियोगिताओं में भी हमेशा अव्वल रही है। उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
अनुष्का के पिता जगदीश और माता मीरा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अनुष्का ने 10वीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू से पूरी की है। उन्होंने बेटी की सफलता का श्रेय गुरुजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रेरणा और अनुष्का की कड़ी मेहनत को दिया।
स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने अनुष्का को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Rampur, Shimla | Jul 12, 2026