ढाका में बड़ी साजिश नाकाम! लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल और कैश के साथ 5 खूंखार अपराधी गिरफ्तार
नमस्कार! मोतिहारी जिले से अपराध जगत की बड़ी खबर सामने आ रही है। ढाका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों के बड़े जखीरे के साथ 5 अपराधियों को धर दबोचा है और एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
📍 भारतमाला रोड पर हुई कार्रवाई:
डीएसपी अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतलपट्टी गांव के पास भारतमाला रोड पर कुछ बदमाश हथियार के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की और 5 बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया!
क्या-क्या हुआ बरामद? 👇
हथियार: 1 लोडेड अत्याधुनिक ऑटोमेटिक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस
धारदार हथियार: 1 खुखरी (खतरनाक चाकू)
💵 कैश: 26 हजार रुपये नकद
📱अन्य: 4 मोबाइल और 1 बाइक
सलाखों के पीछे गए ये 5 चेहरे:
गिरफ्तार अपराधियों में कुंदन सिंह, विपुल कुमार सिंह, धीरज बैठा, नदीम मियां और साहेब आलम शामिल है