
कलेक्टर श्री जैन की पहल पर एक वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान
----------------
#आधार_कार्ड में जन्मतिथि संशोधन होने से मिली बड़ी राहत
----------------
हितग्राही ने जताया जिला प्रशासन के प्रति आभार
----------------
शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के नेतृत्व में आयोजित #जनसुनवाई लोगों के लिए विश्वास का सशक्त माध्यम बन रही है। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध राहत प्रदान की जा रही है। मऊगंज निवासी कु. रिया चतुर्वेदी, पुत्री श्री उपेंद्र चतुर्वेदी, पिछले लगभग एक वर्ष से अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए लगातार प्रयासरत थीं। विभिन्न स्तरों पर प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। आधार कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर रिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के पालन में संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आधार कार्ड में जन्मतिथि का सफलतापूर्वक संशोधन करा दिया। एक वर्ष से लंबित समस्या के तत्काल निराकरण होने पर रिया एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ और उन्हें प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मऊगंज जिला प्रशासन की यह पहल सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को साकार कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन लगातार जनविश्वास को मजबूत बना रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj