शादी कर दुल्हन लाए, मांगने लगे एक कट्ठा जमीन, नहीं मिला तो जहर देकर मा/र डाला: ससुरालवाले अरेस्ट
सीतामढ़ी जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज कुछ ही समय बाद एक नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है।
मायके वालों का सीधा और गंभीर आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मुजफ्फरपुर में एक कट्ठा जमीन लिखवाने का दबाव बना रहे थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो साजिश के तहत नवविवाहिता को जहर देकर मार डाला गया। मृतका के गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
ससुराल वाले गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की फिराक में थे, लेकिन मायके वालों को समय रहते भनक लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से इस गंभीर मामले की जांच में जुट गई है।
समाज म�