Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बिहानी स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर उठे सवाल, खिलाड़ियों ने सुधार की उठाई मांग नोहर 29 जून बिहानी स्टेडियम के रनिंग ट्रैक की मौजूदा स्थिति को लेकर खिलाड़ियों ने चिंता जताई है। खिलाड़ियों का कहना है कि हाल ही में ट्रैक पर डाली गई चिकनी मिट्टी सूखने के बाद अत्यधिक धूल उड़ाती है, जिससे यहां प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को श्वास संबंधी समस्याओं, दमा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खिलाड़ियों के अनुसार ट्रैक पर डाली गई मिट्टी काफी कठोर है, जिससे दौड़ते समय आवश्यक लचीलापन नहीं मिल रहा। इससे लगातार अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के घुटनों, टखनों और अन्य जोड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। बताया गया कि बिहानी स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 500 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी के लिए अभ्यास करते हैं। ऐसे में ट्रैक की गुणवत्ता सीधे तौर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। खिलाड़ियों ने मांग की है कि किसी योग्य खेल विशेषज्ञ अथवा रनिंग ट्रैक निर्माण विशेषज्ञ से स्टेडियम के ट्रैक का निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक तकनीकी सुधार शीघ्र करवाए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर अभ्यास की सुविधा मिल सके। खिलाड़ियों का कहना है कि "खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और भविष्य सर्वोपरि है, इसलिए इस मामले में संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।" विदित रहे कि करीब तीन लाख रुपए की लागत से नगर पालिका द्वारा बिहानी स्टेडियम में खिलाड़ियों की मांग पर ट्रैक का निर्माण करवाया था

Nohar, Hanumangarh | Jun 30, 2026

MORE NEWS