देय तिथि से पहले काट दिए गए आधा दर्जन बिजली कनेक्शन
वाराणसी।बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। मछोदरी डिविजन से जुड़े आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन सोमवार को देय तिथि से पहले ही काट दिए गए। इस मनमानी के कारण भीषण उमस में उपभोक्ताओं को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा।
उपभोक्ताओं ने बताया कि बिल जमा करने की अंतिम तिथि अभी बीती नहीं है, इसके बावजूद कनेक्शन काट दिए गए। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। दरअसल, मछोदरी डिविजन से बकायेदारों का ऑनलाइन कनेक्शन काटने के लिए कमांड चलाया गया। बताया जाता है कि 250 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसमें मछोदरी उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गये।
#letestअपडेट #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇