
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल, श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
27 अगस्त 26 नंगल
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊषा मंदिर कमेटी, मातृ मंडल एवं समस्त भक्तजनों की ओर से आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। यात्रा में विशेष रूप से हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल श्रद्धापूर्वक शामिल किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल को कलशों में धारण कर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की।
मंदिर के संचालक स्वामी साधवा नंद जी महाराज तथा कमेटी के प्रधान जीतराम शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 29 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ऊषा मंदिर, राज नगर, नंगल टाउनशिप स्थित शिव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कथा का वाचन आचार्य कुलदीप शर्मा जी द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक कथा का आयोजन होगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का श्रवण करें और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भगवान श्री कृष्ण के जयकारों एवं भजनों से गूंज उठा।इस अवसर पर रचना ,आशा,संतोष शर्मा,पंडित सुमित शर्मा,सुमन,शोभा राणा,शेलली सैनी,महेश कुमार,अमन,पंडित रिकी,विकास कुमार,पंकज बत्रा,मोनू,रविंदर,सुरेश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फ़ोटो - कलश यात्रा के दौरान