
बरसात की पहली तेज बारिश ने विकास के दावों की हकीकत उजागर कर दी। पन्ना जिले की रैपुरा तहसील के ग्राम पंचायत ककरा अंतर्गत मोहरा टपरियन की सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ई-रिक्शा बीच सड़क कीचड़ में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल बरसात में यही परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोज़ाना सफर करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। आपातकालीन स्थिति में भी इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बन गया है।
अब गांव के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मोहरा टपरियन सड़क का जल्द स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात में ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी सड़क बारिश खत्म होने के बाद ही याद आएगी, या जिम्मेदार समय रहते कोई ठोस कदम उठाएंगे?
#Panna #Raipura #MohraTapariyan #BadRoad #Rain #RoadProblem #GraminSamasya #Development #MadhyaPradesh #Monsoon #ERickshaw #GroundReport #PublicIssue #VillageRoad #BreakingNews #KhabarSabseTez #YashBharat #PannaNews