गांवों की तरक्की पर मंथन! रजवाड़ा लॉन में हुआ ‘ग्राम विकास संवाद’, ग्राम स्वराज से आत्मनिर्भर गांवों का संकल्प
सिवनी। गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत लूघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन में ‘ग्राम विकास संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता लक्ष्मण सिंह मरकाम, अवर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्यप्रदेश ने ग्राम स्वराज और समरस समाज के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर विचार रखे। संवाद में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जनजातीय विकास और ग्राम स्वराज जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। अंत में ग्राम स्वराज, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के जरिए विकसित गांव बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
Collector Office Seoni न्यूज सिवनी ब्रेकिंग
Madhya Pradesh, India | Oct 3, 2026