जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया। उन्होंने अपने Facebook अकाउंट पर लिखा, “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” पोस्ट वायरल होते ही तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सेवा नियमों के खिलाफ माना जाता है।
#Jaunpur #Shahganj #GovernmentEmployee #UttarPradesh