भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति में बड़े राजनीतिक संदेश देने की कोशिश दिख रही है। नागेंद्र सिंह को भाजपा का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि गणेश सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं के मनोनयन से समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि सूची में मैहर जिला से किसी नेता को सीधे तौर पर जगह नहीं मिली, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन भाजपा के पदाधिकारी इस फैसले को सतना और मैहर दोनों जिलों के संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि मैहर जिला भी सतना संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में गणेश सिंह की नियुक्ति को दोनों जिलों को साधने की रणनीति माना जा रहा है।
#BJP #Maiharnews #Satnanews #GaneshSingh #NagendraSingh