फोन पे वॉलेटधारकों के खाते से नहीं कटेगी रकम
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान मंच फोन पे ने एक साल से निष्क्रिय वॉलेट धारकों से शुल्क वसूलने के अपने निर्णय पर सफाई दी है। दरअसल, कंपनी के इस फैसले के बाद ग्राहकों में यह चिंता बढ़ गई थी कि शुल्क के नाम पर ली जाने वाली रकम कहीं उनके बैंक खाते से नहीं कट जाए।कंपनी ने स्पष्ट किया है कि निष्क्रिय वॉलेट से शुल्क वसूली का ग्राहक के लिंक बैंक खाते या यूपीआई लेनदेन पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अगर ग्राहक के वॉलेट में जीरो बैलेंस है, तो कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
#LETESTNEWS #LucknowNews #LetestUpdate 👇👇