Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

"चिट्टा मुक्त समाज - जोगिन्दर नगर पुलिस का अटूट संकल्प" नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिन्दर नगर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा "Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988 (PIT NDPS Act)" के अंतर्गत जारी निरोधात्मक आदेश का सफलतापूर्वक पालन करते हुए थाना जोगिन्दर नगर पुलिस ने आदतन चिट्टा तस्कर अजय पाल सिंह निवासी गांव सगनेहड़, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिन्दर नगर, जिला मंडी को विधि अनुसार हिरासत में लेकर जिला कारागार मंडी में निरुद्ध (Detain) करवा दिया है। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी का सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया तथा सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे जिला कारागार मंडी में सुरक्षित दाखिल किया गया। यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध केवल आपराधिक मुकदमे ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर PIT NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि वे समाज एवं विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए खतरा न बन सकें। जोगिन्दर नगर पुलिस नशे के विरुद्ध "Zero Tolerance Policy" पर कार्य कर रही है। चिट्टा तस्करी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति—चाहे वह सप्लायर हो, तस्कर हो, वित्तीय सहयोगी हो अथवा पेडलर—के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार वित्तीय जांच, अवैध संपत्ति की जांच एवं कुर्की तथा निरोधात्मक कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी। हम सभी नागरिकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील करते हैं कि नशे के विरुद्ध इस जन अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके पास चिट्टा या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना हो तो निकटतम पुलिस थाना अथवा हिमाचल पुलिस हेल्पलाइन पर अवश्य साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। "नशा नहीं, शिक्षा चुनें।" "चिट्टा छोड़ो, जीवन जोड़ो।" "युवा बचेंगे, तभी हिमाचल बचेगा।" जोगिन्दर नगर पुलिस का संकल्प है कि नशे के इस अभिशाप के विरुद्ध हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से हम एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त जोगिन्दर नगर तथा नशा-मुक्त हिमाचल प्रदेश का निर्माण करेंगे। जारीकर्ता: जोगिन्दर नगर पुलिस जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश #JoginderNagarPolice #MandiPolice #ChittaMuktHimachal #WarOnDrugs #ZeroToleranceAgainstDrugs #DrugFreeHimachal #SayNoToChitta #PITNDPSAct #PoliceForPeople

Mandi, Mandi | Jul 9, 2026