गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को हरदा मंडी में नहीं होगी नीलामी
कृषि उपज लेकर मंडी नहीं आएं किसान
दैनिक अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी समिति हरदा ने किसानों को सूचित किया है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को मंडी प्रांगण में कृषि उपज की नीलामी कार्य बंद रहेगा।
मंडी समिति द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा के अध्यक्ष द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर गुरु पूर्णिमा के कारण 29 जुलाई को मंडी में नीलामी कार्य बंद रखने का अनुरोध किया गया था। इसके आधार पर मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे उक्त दिन अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी में लेकर न आएं।
मंडी प्रशासन ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी उपज अन्य कार्य दिवसों में मंडी लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Harda, Harda | Jul 28, 2026